छत्तीसगढ़ में 18 निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों को मंत्री का दर्जा, 3 को कैबिनेट मंत्री का प्रोटोकॉल

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न निगम-मंडल और आयोगों के पदाधिकारियों को बड़ी प्रशासनिक सौगात दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर 18 अध्यक्षों/पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा प्रदान किया है। इसके तहत तीन अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और 15 अध्यक्ष/उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
सरकार के आदेश के मुताबिक रामसालाल चौहान, रूप सिंह मंडावी और डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। वहीं 15 अन्य निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्ष/उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा मिलेगा।
मंत्री दर्जा मिलने के साथ संबंधित पदाधिकारियों को मंत्री स्तर का प्रोटोकॉल और सुविधाएं प्राप्त होंगी। सरकार के इस फैसले को निगम-मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद अब इन पदाधिकारियों को मंत्री दर्जे के अनुरूप प्रोटोकॉल उपलब्ध कराया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई: खाली बोतलों की आड़ में 3.41 करोड़ का गांजा, UP का तस्कर गिरफ्तार ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहा था 632 किलो गांजा, लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने ट्रक दबोचा; 597 पैकेट बरामद

राज्य

शहर चुनें