उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी- बीना सेक्शन के मध्य आगासोद स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित

SHARE:

 

बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के साथ ही ट्रेनों के परिचालन गतिशीलता संबंधी कार्य किए जा रहे हैं | इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी-बीना सेक्शन के मध्य स्थित आगासोद स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य कार्य किया जायेगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी |

विवरण इस प्रकार है –

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-
दिनांक 26 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2026 तक कोरबा से चलने वाली संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा मार्ग होकर अमृतसर जाएगी ।
दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी मार्ग होकर निजामुद्दीन जाएगी ।
दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी -योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी मार्ग होकर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी ।
दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को अम्बिकापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी मार्ग होकर निजामुद्दीन जाएगी ।
दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12807 विशाखापटनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी मार्ग होकर निजामुद्दीन जाएगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां :

दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।
दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई: खाली बोतलों की आड़ में 3.41 करोड़ का गांजा, UP का तस्कर गिरफ्तार ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहा था 632 किलो गांजा, लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने ट्रक दबोचा; 597 पैकेट बरामद

राज्य

शहर चुनें