महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को लेकर जूट मिल जोन की बैठक संपन्न,दीपक अग्रवाल संयोजक व रेखा अग्रवाल बनीं संयोजिका
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति पुलिस ने लौटाई
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,रायगढ़ घराने की विरासत से लेकर बस्तर की लोकधुनों तक, चक्रधर समारोह में दिखेगी छत्तीसगढ़ की बहुरंगी संस्कृत
पूंजीपथरा ने ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,आरोपी ने एक के बाद एक तीन लोगों पर किया धारदार ब्लेड से हमला
नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ेगा भक्ति का उल्लास,31 अगस्त से 3 सितंबर चार दिवसीय होगा होटल ट्रिनिटी भव्य आयोजन
22 IAS ओर 1 IFS के ट्रांसफर के बाद अब 31 IPS अधिकारियों के प्रभार बदले,10 दिन में सरकार का दूसरा बड़ा फेरबदल
सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
महेंद्र चौधरी को घेरने की कोशिश उलटी पड़ी! संघ की आड़ में कथित वसूली पर प्रशासन सख्त,चौबे को FIR की चेतावSECL के सब एरिया मैनेजर ने खोली 18 अगस्त की कहानी की पोल—चार साल से खदान नहीं आए महेंद्र
Story idea Raipur Aajtak/web/Tak/100 ke liye Story name pepar Lik Naresh sharma RAIGARH Total 5 Pic Writing कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश, अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज रायपुर, 20 अगस्त। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित परीक्षा निरस्त कर दी है। वहीं प्रकरण की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। दूसरी ओर, मामले में तेलीबांधा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। दो दिन पहले व्हाट्स ऐप के अलावा अन्य माध्यमों से एक विषय के सवाल हुबहू पेपर से मिलने के कारण ये घटना सामने आई थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आनन फानन में प्रबंधन ने परीक्षा रद्द करते हुए पूरे मामले की जांच करवाने का दावा भी किया। *थाने में दर्ज हुई एफ आई आर* पुलिस अब पेपर लीक की पूरी कड़ी की जांच में जुटी है। प्रश्नपत्र किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में लीक हुआ, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा लीक हुए प्रश्नपत्र को परीक्षार्थियों तक कैसे पहुंचाया गया, इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस और विश्वविद्यालय स्तर पर जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित पांच सदस्यीय समिति परीक्षा में हुई अनियमितता के कारणों की जांच करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता सामने आने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली रवाना होने से पहले *मुख्यमंत्री ने कहा—दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को नियमित विमान से दिल्ली रवाना हुए। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है और पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। पूरे मामले की जांच होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह दिल्ली में आयोजित एक अंग्रेजी दैनिक के वर्ल्ड लीडर फोरम में शामिल होने जा रहे हैं।