गौरवपूर्ण उपलब्धि राजस्थान न्यायिक सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद पर प्रचंड बहुमत से निर्वाचित हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल

SHARE:

जयपुर

रायगढ़ के प्रतिष्ठित मनोहर लाल बैजनाथ बेरीवाल परिवार के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण आया है। परिवार के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय ओमप्रकाश बेरीवाल के द्वितीय पुत्र  अरुण कुमार बेरीवाल ने अपनी प्रतिभा, कार्यकुशलता और न्यायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के बल पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

अरुण कुमार बेरीवाल, जो लंबे समय से राजस्थान कैडर में सिविल जज एवं न्यायिक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, हाल ही में संपन्न राजस्थान न्यायिक सेवा अधिकारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रचंड बहुमत से निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस शानदार जीत को उनके सहकर्मियों के विश्वास, लोकप्रियता और न्यायिक क्षेत्र में उनके लंबे एवं उल्लेखनीय अनुभव का प्रमाण माना जा रहा है।

श्री बेरीवाल ने अपने न्यायिक सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। कुछ माह पूर्व वे राजस्थान के मेड़ता जिले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान में वे करौली, राजस्थान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल बेरीवाल परिवार, बल्कि रायगढ़ शहर और यहां के सामाजिक एवं व्यापारी समाज में भी हर्ष और गर्व का वातावरण है। एक छोटे से शहर से निकलकर न्यायिक सेवा के उच्च पद तक पहुंचना और फिर अपने सहकर्मी न्यायिक अधिकारियों के बीच प्रचंड बहुमत से संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होना निश्चित रूप से रायगढ़ के लिए भी गौरव की बात है।

परिवार के संस्कार, शिक्षा, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा को अपनी पहचान बनाने वाले श्री अरुण कुमार बेरीवाल की यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं रायगढ़वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

रायगढ़ की माटी के इस होनहार सपूत की सफलता ने एक बार फिर शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

महेंद्र चौधरी को घेरने की कोशिश उलटी पड़ी! संघ की आड़ में कथित वसूली पर प्रशासन सख्त,चौबे को FIR की चेतावSECL के सब एरिया मैनेजर ने खोली 18 अगस्त की कहानी की पोल—चार साल से खदान नहीं आए महेंद्र

राज्य

शहर चुनें