कंटेनर के नीचे आई छात्रा, बाल-बाल बची,घबराहट में हुई बेहोश, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टीबरोंडा चौक की घटना सीसी फुटेज में कैद

SHARE:

महासमुंद,। महासमुन्द शहर के व्यस्त बरौंडा चौक में कल मंगलवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही एक स्कूली छात्रा सड़क पार करने के दौरान कंटेनर की चपेट में आ गई और वाहन के नीचे फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 5.02 बजे बरौंडा चौक पर छात्रा सड़क पार कर रही थी, तभी वहां से गुजर रहे कंटेनर की चपेट में आ गई। छात्रा वाहन के नीचे फंस गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।

मिली जानकारी के अनुसार भलेसर निवासी दिव्या कुर्रे कल शाम 4.30 बजे के आसपास आशीबाई कन्या शाला से छुट्टी के बाद सायकल से अपने गांव लौट रही थी कि पीछे से सिग्नल खुलने के बाद तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। अचानक हुए हादसे की वजह से व घबराहट में आकर बेहोश हो गई। उसे उपस्थित लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी है।

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात आरक्षक फलेश वर्मा
और आरक्षक विजय साहू की तत्काल सक्रियता से स्थानीय लोगों की मदद के बाद छात्रा को ट्रक के नीचे से निकाला गया। समय रहते किए गए प्रयासों से छात्रा की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। छात्रा को सुरक्षित निकालने के बाद आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। कहा जा रहा है कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो गंभीर अनहोनी हो सकती थी।

गौरतलब है कि बरौंडा चौक शहर के सबसे व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों में से एक है, जहां स्कूल समय के दौरान विद्यार्थियों और वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय नागरिकों ने चौक पर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुद्ध करने तथा स्कूल समय में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

महेंद्र चौधरी को घेरने की कोशिश उलटी पड़ी! संघ की आड़ में कथित वसूली पर प्रशासन सख्त,चौबे को FIR की चेतावSECL के सब एरिया मैनेजर ने खोली 18 अगस्त की कहानी की पोल—चार साल से खदान नहीं आए महेंद्र

राज्य

शहर चुनें