खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत डेयरी, होटल और बेकरी की सघन जांच

SHARE:

 

रायगढ़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विभागीय टीम ने शहर की डेयरी दुकानों, मिठाई प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी का सघन निरीक्षण कर खाद्य कारोबारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अभियान के दौरान पनीर एनालॉग और डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबंध संबंधी आदेशों की जानकारी भी दी गई।

डेयरी एनालॉग व पनीर एनालॉग की बिक्री नहीं करने के दिए निर्देश

नियंत्रक के आदेश के परिपालन में 4 अगस्त को अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को राज्य शासन द्वारा डेयरी एनालॉग के निर्माण एवं विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध से अवगत कराया गया। साथ ही दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे किसी भी प्रकार का पनीर एनालॉग बिक्री के लिए न रखें तथा केवल मानक अनुरूप खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें।

ब्रेड और केक के नमूने लिए, जागरूकता अभियान भी चलाया

निरीक्षण के दौरान मंगलूडीपा रायगढ़ स्थित आरजू बेकरी से ब्रेड और केक का एक-एक विधिक नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके साथ ही आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधि के तहत खाद्य सुरक्षा संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए तथा दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता पाम्पलेट वितरित किए गए। अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल तथा नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

महेंद्र चौधरी को घेरने की कोशिश उलटी पड़ी! संघ की आड़ में कथित वसूली पर प्रशासन सख्त,चौबे को FIR की चेतावSECL के सब एरिया मैनेजर ने खोली 18 अगस्त की कहानी की पोल—चार साल से खदान नहीं आए महेंद्र

राज्य

शहर चुनें