रायगढ़ में बंदरों का आतंक: नहाने जा रही महिला पर हमला, सिर में लगे 12 टांके; अब तक एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल

SHARE:

  1. रायगढ़। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित चिराईपानी गांव में पिछले कई दिनों से बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रहे हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार सुबह एक महिला पर बंदर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद राह चल रहे एक ग्रामीण को भी झपट मार कर घायल कर दिया। इस हमले से महिला के सिर में गंभीर चोट आने के कारण 12 टांके लगाने पड़े।
    जानकारी के अनुसार, चिराईपानी निवासी कमला पंडा शुक्रवार सुबह नहाने के लिए गांव के नाले की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से आए एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सराईपाली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के सिर में 12 टांके लगे हैं।
    ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 20 दिनों से गांव में बंदरों का आतंक बना हुआ है। इस दौरान बंदर अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
    ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर बंदरों को गांव से सुरक्षित स्थान पर ले जाने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि बंदरों के आतंक से गांव के लोगों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है तथा पूरा गांव भय के साए में रहने को मजबूर है।
trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें