बिलासपुर मंडल में प्रथम हेल्थ केयर कमेटी की बैठक संपन्न |

SHARE:

बिलासपुर मंडल में प्रथम हेल्थ केयर कमेटी की बैठक संपन्न

बिलासपुर –

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित हेल्थ केयर कमेटी की प्रथम बैठक अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री जे. एस. मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शेख सिराजुद्दीन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती पूनम चौधरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमान मिश्रा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री अरविंद विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त SECRMC के समन्वयक श्री विजय अग्निहोत्री तथा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता अभियान एवं विशेष चिकित्सा शिविरों के आयोजन की जानकारी दी। इसके पश्चात रेलवे अस्पतालों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाइयों की नियमित आपूर्ति, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न सुझावों की समीक्षा की गई।

अपर मंडल रेल प्रबंधक  जे. एस. मीना ने अधिकारियों को कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा संबंधी शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी उपस्थित अधिकारियों ने हेल्थ केयर सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं कर्मचारी हितैषी बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें