पति-पत्नी ने की शराब पार्टी, बची हुई शराब पत्नी पी गई तो पति को आया गुस्सा, डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

SHARE:

पति-पत्नी ने की शराब पार्टी, बची हुई शराब पत्नी पी गई तो पति को आया गुस्सा, डंडे से पीटकर उतारा मौत के घा
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसामुड़ा गांव में रविवार की देर आधी रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पार्टी की। इसी दौरान बची हुई शराब पत्नी पी गई। इस बात से पति को इतना गुस्सा आया कि उसने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति नशे की हालत में रातभर कमरे के भीतर पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटता रहा। वारदात के बाद कमरे में खून के छींटे, खून से सनी चटाई और वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा मिला है।
महिला की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे एक बुजुर्ग को भी आरोपी ने उठाकर पटक दिया। इसके बाद बुजुर्ग अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़ा हुआ।
बताया जा रहा है कि पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी खुद गांव में लोगों को घटना की जानकारी देने पहुंचा। इतना ही नहीं, हत्या के बाद भी आरोपी पत्नी के शव से लिपटा रहा।
रविवार की देर आधी रात चले इस खूनी खेल की सूचना सोमवार की सुबह मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका 32 वर्षीय अगहन बाई धनवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति परदेसी धनवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसामुड़ा गांव की है। मृतका की पहचान लगभग 32 वर्षीय अगहन बाई धनवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अगहन बाई मूल रूप से मड़वारानी गांव की निवासी थीं और पिछले कुछ दिनों से अपने मामा के गांव में रह रही थी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें