रायपुर में आठ महीनों में 26 हत्याएं, मई और अगस्त में सबसे अधिक मामले

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों में हत्या की घटनाओं का आंकड़ा चिंताजनक तस्वीर पेश करता है। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 23 अगस्त 2026 तक कुल 26 हत्या के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह जानकारी पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) के तहत आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल गोपाल शुक्ला को उपलब्ध कराई गई है।
पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से 23 अगस्त 2026 के बीच हत्या के मामलों में महीने-दर-महीने उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जनवरी में एक, फरवरी में दो, मार्च में चार और अप्रैल में चार हत्याएं दर्ज की गईं। इसके बाद मई में यह आंकड़ा बढ़कर छह पहुंच गया।
जून में हत्या के मामलों में कमी आई और केवल एक मामला दर्ज हुआ, जबकि जुलाई में दो हत्याएं सामने आईं। अगस्त में 23 तारीख तक ही छह हत्या के मामले दर्ज किए जा चुके थे।
महीनेवार हत्या के मामले
महीना
हत्या के मामले
जनवरी
1
फरवरी
2
मार्च
4
अप्रैल
4
मई
6
जून
1
जुलाई
2
अगस्त (23 अगस्त तक)
6
कुल
26
आंकड़ों के मुताबिक मई और अगस्त (23 अगस्त तक) में सबसे ज्यादा छह-छह हत्या के मामले दर्ज हुए। वहीं जनवरी और जून में सबसे कम, एक-एक मामला सामने आया।
पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय की ओर से यह जानकारी 2 सितंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। हालांकि, अगस्त का आंकड़ा केवल 23 अगस्त तक का है, इसलिए महीने के शेष दिनों के मामले इसमें शामिल नहीं हैं।
रायपुर जैसे तेजी से विस्तार कर रहे महानगर में महज आठ महीनों के भीतर 26 हत्याओं का आंकड़ा कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। आने वाले महीनों में पुलिस की जांच, अपराध रोकथाम की रणनीति और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई: खाली बोतलों की आड़ में 3.41 करोड़ का गांजा, UP का तस्कर गिरफ्तार ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहा था 632 किलो गांजा, लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने ट्रक दबोचा; 597 पैकेट बरामद

राज्य

शहर चुनें