CGPSC गड़बड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघरिया गिरफ्तार

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघरिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद विशेष अदालत ने उन्हें 6 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया है।
ED की ओर से अदालत में रिमांड के दौरान कथित तौर पर उत्कर्ष चंद्राकर के साथ चेतन बोरघरिया की व्हाट्सऐप चैट मिलने का हवाला दिया गया। जांच एजेंसी अब रिमांड अवधि के दौरान उनसे CGPSC मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी।
बताया जा रहा है कि ED कथित अनियमितताओं में उनकी भूमिका, संबंधित लोगों से संपर्क और सामने आए डिजिटल साक्ष्यों को लेकर पूछताछ कर सकती है। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है।
फिलहाल ED की पूछताछ और जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई: खाली बोतलों की आड़ में 3.41 करोड़ का गांजा, UP का तस्कर गिरफ्तार ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहा था 632 किलो गांजा, लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने ट्रक दबोचा; 597 पैकेट बरामद

राज्य

शहर चुनें