कोरबा में उफनते दादर नाले में बही स्कॉर्पियो, छत पर चढ़कर तीन युवकों ने बचाई जान; युवक को बचाने नाले में कूदे लोग

SHARE:

  1. कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में भारी बारिश के बीच दादर नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव के बावजूद नाला पार करने की कोशिश कर रही एक स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में बह गई। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो में सवार तीन युवकों ने समय रहते वाहन की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
    घटना के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव में फंस गया। उसे मुश्किल में देख मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनते नाले में छलांग लगा दी और काफी संघर्ष के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    आधा घंटे तक नाले में तैरती रही स्कॉर्पियो
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी का बहाव इतना तेज था कि स्कॉर्पियो देखते ही देखते नाले के गहरे हिस्से में चली गई। वाहन करीब आधे घंटे तक पानी में बहता और तैरता नजर आया। इस दौरान स्कॉर्पियो पर सवार युवक गाड़ी की छत पर बैठे रहे और मदद का इंतजार करते रहे। बाद में पूरी स्कॉर्पियो गहरे पानी में डूब गई।
    मना करने के बावजूद नाला पार करने की कोशिश
    बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों को उफनते नाले को पार नहीं करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद उन्होंने वाहन से नाला पार करने की कोशिश की, जो बेहद खतरनाक साबित हुई।
    घटना का लाइव वीडियो आया सामने
    हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो तेज बहाव के बीच बहती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल साफ नजर आ रहा है।
    घटना के बाद नाले के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से वाहन सवार युवकों की जान बच सकी।
    यह घटना एक बार फिर उफनते नदी-नालों को पार करने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही के गंभीर खतरे को सामने लाती है।
trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई: खाली बोतलों की आड़ में 3.41 करोड़ का गांजा, UP का तस्कर गिरफ्तार ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहा था 632 किलो गांजा, लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने ट्रक दबोचा; 597 पैकेट बरामद

राज्य

शहर चुनें