रेल सुरंग में बेखौफ घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद की चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

SHARE:

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने रेलवे और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बिलासपुर-पेंड्रारोड रेल सेक्शन के खोंगसरा-भनवारटंक रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित एक रेल सुरंग में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर चहलकदमी करता दिखाई दिया। तेंदुए को सुरंग के भीतर ट्रैक के बीचोंबीच आराम से चलते देखकर वहां काम करने वाले रेल कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट की नजर सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने मोबाइल फोन से तेंदुए की गतिविधि का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर धीरे-धीरे चलता हुआ स्पष्ट नजर आ रहा है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जंगल और पहाड़ियों से घिरा है रेलखंड

यह पूरा रेलखंड घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है। खोंगसरा-भनवारटंक के बीच का इलाका वन्यजीवों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। ऐसे में रेल सुरंग के भीतर तेंदुए की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि वन्यजीवों का प्राकृतिक क्षेत्र रेलवे ट्रैक और उसके आसपास तक फैला हुआ है।

रेल कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

तेंदुए के सुरंग में पहुंचने की घटना के बाद ट्रैक के रखरखाव और निरीक्षण में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रेल कर्मचारियों को कई बार दुर्गम और घने जंगल वाले इलाकों में पैदल गश्त करनी पड़ती है। ऐसे में तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीव का अचानक सामना होना उनके लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

मामले की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। तेंदुआ उसी क्षेत्र में मौजूद है या आगे बढ़ चुका है, इसे लेकर भी निगरानी की जा रही है।

रेलवे-वन विभाग के बेहतर समन्वय की जरूरत

खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड वन्यजीवों की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में रेलवे और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ संवेदनशील रेलखंडों की पहचान, नियमित निगरानी और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।

रेल सुरंग में तेंदुए की यह तस्वीर सिर्फ रोमांच पैदा करने वाला वीडियो नहीं, बल्कि इंसानों और वन्यजीवों के बीच तेजी से बढ़ते संपर्क की एक गंभीर तस्वीर भी सामने रखती है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई: खाली बोतलों की आड़ में 3.41 करोड़ का गांजा, UP का तस्कर गिरफ्तार ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहा था 632 किलो गांजा, लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने ट्रक दबोचा; 597 पैकेट बरामद

राज्य

शहर चुनें