CGPSC में प्लाटून कमांडर परीक्षा में न्यूज हुआ पास, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने सायं सायं भर्ती पर कसा तंज, मच गया बवाल

SHARE:

रायगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद एक अभ्यर्थी का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के ग्राम भाठनपाली निवासी न्यूज कुमार प्रधान का नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने परिणाम सूची में दर्ज “News” नाम को फर्जी या तकनीकी त्रुटि मान लिया, लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि यह अभ्यर्थी वास्तविक है और उसने अपनी मेहनत के दम पर परीक्षा में सफलता हासिल की है।
रायगढ़ जिले के भाठनपाली गांव के रहने वाले न्यूज कुमार प्रधान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ओडिशा सीमा से लगे रेंगालपाली गांव में की। परिवार और शिक्षकों के अनुसार वह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है। लगातार मेहनत के बाद उसने CGPSC की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
हालांकि, उसके असामान्य नाम ने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी। परिणाम सूची में “News” नाम देखकर कई लोगों ने इसे फर्जी प्रविष्टि या सिस्टम की गलती मान लिया। कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए, जिससे मामला तेजी से वायरल हो गया।
News ही मेरा नाम है
इस पूरे विवाद पर न्यूज कुमार प्रधान ने कहा कि उनका पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से वह सरकारी लाइब्रेरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इस बार उनकी
मेहनत रंग लाई और उन्हें सफलता मिली।
उन्होंने बताया, “मेरे 10वीं, 12वीं के प्रमाणपत्र और आधार कार्ड में भी मेरा नाम ‘न्यूज’ ही दर्ज है। इसलिए परिणाम में यही नाम दिखाई दिया। लोगों को यह नाम असामान्य लग रहा है, इसलिए भ्रम की स्थिति बन गई।”
*भूपेश बघेल की पोस्ट के बाद आया भूचाल*
CGPSC परीक्षा में न्यूज नाम के लड़के को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कल शाम अपने विचार X पर पोस्ट करके CGPSC परीक्षा में न्यूज नाम के अलावा अन्य कई नामों को लेकर विष्णु देव साय सरकार पर सवाल उठाए और सीजीपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। इसके बाद मचे हड़कंप से ये न्यूज नाम का युवक पुलिस को अभी तक अपने नाम, पहचान के अलावा अन्य जानकारी देते हुए खुद के पर उठे घमासान पर हैरान हो गया।
न्यूज कुमार ने बताया कि वह पहले भी CG Vyapam और CGPSC की परीक्षाएं देते रहे हैं। इससे पहले व्यापम की एक परीक्षा में बेहतर रैंक आने पर भी उनका नाम चर्चा में आया था। उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में उनके नाम को लेकर कभी कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन उच्च शिक्षा के दौरान उन्हें भी महसूस हुआ कि उनका नाम लोगों के लिए थोड़ा अलग है। अब CGPSC का परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके नाम को फर्जी बताकर वायरल किया जा रहा है, जबकि उनके सभी आधिकारिक दस्तावेजों में यही नाम दर्ज है।
नामकरण के पहले अक्षर को लेकर चुना न्यूज नाम
अपने नाम पर हुए बखेड़े को लेकर अब परेशान युवक ये भी बताता है कि जब उसका जन्म हुआ तो ब्राह्मण होने के कारण वर्ण अक्षर न को लेकर पंडित ने न्यूज नाम रख दिया और बचपन का ये नाम अभी तक चल रहा है पता नहीं था कि इसको लेकर ऐसा विवाद उसके साथ जुड़ेगा
नाम को लेकर हुई परेशानी
एक अनोखे नाम के कारण शुरू हुई यह चर्चा अब इस बात का उदाहरण बन गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी की पुष्टि किए बिना निष्कर्ष निकालना कितना भ्रामक हो सकता है। वहीं, न्यूज कुमार प्रधान की सफलता यह संदेश भी देती है कि पहचान किसी नाम से नहीं, बल्कि मेहनत और उपलब्धियों से बनती है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

महेंद्र चौधरी को घेरने की कोशिश उलटी पड़ी! संघ की आड़ में कथित वसूली पर प्रशासन सख्त,चौबे को FIR की चेतावSECL के सब एरिया मैनेजर ने खोली 18 अगस्त की कहानी की पोल—चार साल से खदान नहीं आए महेंद्र

राज्य

शहर चुनें