इतवारी बाजार का ‘सिंदूर पार्क’ बना शहरवासियों की शान, ओपी चौधरी के प्रयासों से लगा टी-55 टैंक – देशभक्ति से गूंजेगा रायगढ़ का हृदय स्थल,रायगढ़ वासियों के सीने में धड़केगा देशप्रेम – सिंदूर पार्क में लगेगा 1971 का वीर टी-55 टैंक, ओपी चौधरी की अनूठी पहल 

SHARE:

रायगढ़:- विधायक ओपी चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के हृदय स्थल इतवारी बाजार में निर्मित ऑक्सीजन पार्क के द्वार अब आम जनता के लिए खुल चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरणा लेकर इस पार्क का नामकरण सिंदूर पार्क किए जाने के बाद से शहरवासियों का इससे भावनात्मक लगाव और गहरा हो गया है। पार्क में कदम रखते ही देशप्रेम की भावना स्वतः जागृत हो उठती है। ओपी चौधरी की पहल और जिला प्रशासन के सहयोग से अब इस पार्क की शोभा एक और गौरवशाली अध्याय से बढ़ने जा रही है। जल्द ही पार्क में भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास की प्रतीक टी-55 टैंक को स्थापित किया जाएगा। सिंदूर पार्क ऑक्सीजोन के साथ राष्ट्रभक्ति का केंद्र बनने जा रहा है। इतवारी बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में हरियाली और शुद्ध हवा का केंद्र विकसित करना ओपी चौधरी के सराहनीय प्रयासों में एक है। लोकार्पण के बाद से ही सिंदूर पार्क सुबह-शाम टहलने, योग और परिवार के साथ समय बिताने का प्रमुख ठिकाना बन गया है। नामकरण के पीछे की भावना को समझाते हुए स्थानीय लोग कहते हैं, “सिंदूर नाम सुनते ही मां-बहनों के सम्मान और सैनिकों के पराक्रम की याद आ जाती है। यह पार्क अब सिर्फ हरियाली नहीं, हमारी अस्मिता है। सिंदूर पार्क में टी-55 टैंक की स्थापना शहरवासियों को भारतीय सेना के शौर्य का जीवंत एहसास कराएगी। 1971 के भारत-पाक युद्ध में इस सोवियत-डिज़ाइन टैंक ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। दिसंबर 1971 में पश्चिमी मोर्चे पर टी-55 ने 100 मिमी तोपों से दुश्मन के टैंकों और बंकरों को ध्वस्त किया। बारूदी सुरंगों वाले इलाकों में ट्रॉल लगे टी-55 ने सुरक्षित रास्ता बनाकर पैदल सेना का मार्ग प्रशस्त किया। पूर्वी मोर्चा में भी टी-55 ने ब्रिजहेड स्थापित करने में अहम योगदान दिया। 1971 के बाद भी यह टैंक ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम जैसे अभियानों में देश की सेवा करता रहा। लगभग 38 वर्षों तक सेवा देने के बाद 2009 में इसे चरणबद्ध तरीके से सेवामुक्त किया गया। देश भर में होशियारपुर और कोयंबटूर की तरह अब रायगढ़ में भी यह टी-55 “वॉर ट्रॉफी” के रूप में युवाओं और नागरिकों को सेना के पराक्रम से रूबरू कराएगा।

*ओपी चौधरी बोले – “यह पार्क हमारी नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा”*
विधायक ओपी चौधरी ने कहा, “सिंदूर पार्क सिर्फ एक पार्क नहीं है। यह हमारे सैनिकों के बलिदान और ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को समर्पित है। यहां लगने वाला टी-55 टैंक बच्चों को बताएगा कि हमारे जवानों ने किस तरह देश की रक्षा की है। उन्होंने जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से शहर में देशभक्ति और पर्यावरण दोनों का विकास होगा। जब कोई बच्चा इस टैंक को देखेगा तो उसके मन में सेना के प्रति सम्मान और देश के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा होगा। स्थानीय नागरिकों ने भी विधायक और प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि अब सिंदूर पार्क रायगढ़ की पहचान बनेगा । जहां एक ओर ऑक्सीजन मिलेगी, वहीं दूसरी ओर देशभक्ति की प्रेरणा भी।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

महेंद्र चौधरी को घेरने की कोशिश उलटी पड़ी! संघ की आड़ में कथित वसूली पर प्रशासन सख्त,चौबे को FIR की चेतावSECL के सब एरिया मैनेजर ने खोली 18 अगस्त की कहानी की पोल—चार साल से खदान नहीं आए महेंद्र

राज्य

शहर चुनें