भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, सावन उत्सव में झूमीं कार्यकर्ता

SHARE:

 

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कवर्धा जिला इकाई की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं दुर्ग संभाग प्रभारी शीतल नायक ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए शीतल नायक ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सक्रियता जिला स्तर से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से दिखाई देनी चाहिए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन, विशेषकर महिलाओं तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक के पश्चात प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले “सावन उत्सव” का आयोजन किया गया। सावन की हरियाली और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देते हुए महिला कार्यकर्ताओं ने हरे परिधानों में उत्सव में सहभागिता की। नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने सावन के उल्लास को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया तथा “सावन सुंदरी” का चयन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी, जिला प्रभारी दिव्या कंधारी, सह प्रभारी माधुरी राय, नीतू शर्मा, मधु तिवारी, ज्योति चंद्राकर सहित महिला मोर्चा की जिला, मंडल एवं कार्यसमिति की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

भवदीय

प्रियंका गिरी

मीडिया प्रभारी
भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

महेंद्र चौधरी को घेरने की कोशिश उलटी पड़ी! संघ की आड़ में कथित वसूली पर प्रशासन सख्त,चौबे को FIR की चेतावSECL के सब एरिया मैनेजर ने खोली 18 अगस्त की कहानी की पोल—चार साल से खदान नहीं आए महेंद्र

राज्य

शहर चुनें