शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, छात्राओं को वितरित की सरस्वती साइकिल योजना की साइकिलें

SHARE:

 

रायपुर। विधायक अनुज शर्मा ने धरसींवा, मोहदी शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरस्वती साइकिल योजना से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन के साथ अध्ययन करने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, संदीप यादव जनपद अध्यक्ष शकुंतला सिंह दिनेश खोते ,जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अतिथियों ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गोंदिया स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान 24 ट्रेनों की जांच, 193 मामलों में 1,18,005 का राजस्व अर्जित,गोंदिया स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान, 193 मामलों में 1.18 लाख का राजस्व अर्जित

राज्य

शहर चुनें