सांप काटने से हुई मौत का मुवायजा, बाबू ने मांगे थे 50 हजार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

SHARE:

सांप काटने से हुई मौत का मुवायजा, बाबू ने मांगे थे 50 हजार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़
रायगढ़
बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को एंटी करप्शन कार्रवाई के दौरान 50 हजार का हस्ताक्षरित चेक लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर सांप काटने में मृत महिला के परिजन को मिलने वाली मुआवजा राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, पुसौर तहसील के ग्राम बुलकी निवासी विजय सिदार की पत्नी की वर्ष 2023 में जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी। शासन की योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि के लिए उन्होंने आवेदन किया था, जिसका प्रकरण कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में लंबित था।

शिकायत में बताया गया कि राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि पीड़ित के बैंक खाते में जमा कराने के बदले ₹50 हजार की मांग की थी। आरोपी ने कथित तौर पर पहले 50 हजार का चेक ले रहा था। इस मामले की शिकायत एसीबी को मिलने के बाद आज इस बाबू को रंगे हाथ पकड़ा।
रिश्वत की राशि चेक के माध्यम से लेने का ये पहला मामला है जो एसीबी के सामने आया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गोंदिया स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान 24 ट्रेनों की जांच, 193 मामलों में 1,18,005 का राजस्व अर्जित,गोंदिया स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान, 193 मामलों में 1.18 लाख का राजस्व अर्जित

राज्य

शहर चुनें