उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता; अंधेरे के बीच पुलिस और रेस्क्यू टीम का अभियान जारी

SHARE:

उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता; अंधेरे के बीच पुलिस और रेस्क्यू टीम का अभियान जार
सारंगढ़-बिलाईगढ़
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बरमकेला ब्लॉक के घोघरा नाला (माधोपाली, सारंगढ़-बरमकेला मार्ग) में तेज बहाव के दौरान एक कार उफनते नाले में बह गई। कार में सवार पति-पत्नी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति ने नाले में छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।
एक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार चालक पानी से लबालब भरे नाले के ऊपर से वाहन निकालने का प्रयास कर रहा था। तेज बहाव के कारण कार अनियंत्रित होकर नाले में बह गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कार देखते ही देखते नाले में समा गई। इस बीच कार चालक ने कूद कर जान बचा ली पर कार में सवार पति पत्नी बह गए।
कार में सवार दंपति की पहचान देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल के रूप में हुई है। दोनों की तलाश के लिए बरमकेला पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, अंधेरा होने और नाले में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस और बचाव दल के साथ मिलकर लापता दंपति की तलाश में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं।
फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गोंदिया स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान 24 ट्रेनों की जांच, 193 मामलों में 1,18,005 का राजस्व अर्जित,गोंदिया स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान, 193 मामलों में 1.18 लाख का राजस्व अर्जित

राज्य

शहर चुनें