आंशिक रूप से रद्द की गई साउथ बिहार एक्सप्रेस को किया गया रिस्टोर ,श्रावणी मेला के अवसर पर छत्तीसगढ़ से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं, शिवभक्तों की यात्रा होगी और अधिक सुगम |

SHARE:

आंशिक रूप से रद्द की गई साउथ बिहार एक्सप्रेस को किया गया रिस्टोर ,श्रावणी मेला के अवसर पर छत्तीसगढ़ से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं, शिवभक्तों की यात्रा होगी और अधिक सुगम

बिलासपुर

श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जाने एवं लौटने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विशेष पहल पर गाड़ी संख्या 13288/13287 आरा–दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूर्ण मार्ग पर पुनः बहाल (रिस्टोर) करने का निर्णय लिया गया है। इससे सावन माह में यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा पहले की तरह सुगम एवं सुविधाजनक होगी।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल–धारुआडीही खंड की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण एवं आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। जो कि ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके कारण दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा साउथ बिहार एक्सप्रेस को विभिन्न तिथियों में दुर्ग–राउरकेला–दुर्ग के मध्य आंशिक रूप से रद्द किया गया था।

श्रावणी मेला के महत्व एवं छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष पहल की गई। इसके फलस्वरूप अब साउथ बिहार एक्सप्रेस पूरे अगस्त (सावन) माह में अपने प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन अर्थात आरा–दुर्ग–आरा के मध्य नियमित रूप से संचालित होगी।

विशेष परिचालन व्यवस्था के अनुसार आरा से 06, 13, 20 एवं 27 अगस्त 2026 को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस चांडिल–कांद्रा–सीनी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी, जबकि गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दिनांक 07, 14, 21 एवं 28 अगस्त 2026 को दुर्ग -आरा -दुर्ग के मध्य अपने नियमित मार्ग से संचालित होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इस यात्री हितैषी पहल से छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के श्रद्धालुओं, शिवभक्तों एवं अन्य यात्रियों को श्रावणी मेला के दौरान निर्बाध, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें