बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 16 करोड़ रुपये के गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, उड़ीसा के 4 और आरोपी गिरफ्ता

SHARE:

बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 16 करोड़ रुपये के गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, उड़ीसा के 4 और आरोपी गिरफ्त
रामानुजगंज/बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने एसटीएफ भुवनेश्वर (उड़ीसा) के साथ संयुक्त एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में उड़ीसा के चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, थाना बसंतपुर में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में कुल 3,139.570 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है, बरामद किया गया था।
पहला मामला 29 दिसंबर 2025 का है, जब बसंतपुर पुलिस ने एक टाटा ट्रक से 1,198.460 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। गांजा को नारियल की भूसी के अंदर छिपाकर उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। इस मामले में तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था।
दूसरा मामला 11 जून 2026 का है, जिसमें पुलिस ने टाटा ट्रक क्रमांक RJ 14 GU 9078 से 1,941.110 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस कार्रवाई में ट्रक चालक लोकेश शर्मा और आमीश अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। ट्रक सहित जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 10.5 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि उड़ीसा के सोनपुर स्थित लोपा ढाबा के पास स्थानीय तस्करों द्वारा पिकअप वाहन से ट्रकों में गांजा लोड किया जाता था। ट्रकों की निगरानी जीपीएस के माध्यम से की जाती थी और तस्कर मोबाइल एप के जरिए आपस में संपर्क में रहते थे।
इसी बीच एसटीएफ भुवनेश्वर ने 24 जून 2026 को कंधमाल जिले से 191.300 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी निलांबर कंहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बसंतपुर के दोनों मामलों में शामिल चार अन्य तस्करों के नाम बताए।
इसके बाद बलरामपुर पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उड़ीसा के चार आरोपियों से पूछताछ की। पहचान परेड में गिरफ्तार आरोपियों लोकेश शर्मा और आमीश अंसारी ने चारों की पहचान की तथा बताया कि इन्हीं लोगों ने ट्रकों में गांजा लोड कराया था। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी
सुबुधी साहु (40), निवासी बड़छापपाली, थाना कंटामाल, जिला बौध (उड़ीसा)
दुर्वाशा साहु (46), निवासी टिकरापाड़ा, थाना कंटामाल, जिला बौध (उड़ीसा)
अरुण कुमार राना (34), निवासी टिकरापाड़ा, थाना कंटामाल, जिला बौध (उड़ीसा)
प्रकाश खटुआ (35), निवासी बड़छापपाली, थाना कंटामाल, जिला बौध (उड़ीसा)
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और अवैध परिवहन के खिलाफ बलरामपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें