छत्तीसगढ़ में सरकारी साइकिल योजना पर बवाल: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हिरासत में, छात्राओं से सायकल वापस करने का डाला दबाव

SHARE:

छत्तीसगढ़ में सरकारी साइकिल योजना पर बवाल: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हिरासत में, छात्राओं से
रायगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र स्थित कुपाकानी गांव में संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना उस समय विवादों में घिर गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत वितरण कार्यक्रम के दौरान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने योजना के तहत वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामे की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि भगत ने अधिकारियों से तीखी बहस की और आरोप लगाया कि छात्राओं को घटिया गुणवत्ता की साइकिलें दी जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर साइकिल लेने पहुंची छात्राओं से वितरित की जा रही साइकिलें वापस कराईं और पूरी योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान केवल सात छात्राओं को साइकिल वितरित की जा रही थी, तभी रवि भगत अचानक स्कूल परिसर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों ने उनके व्यवहार को लेकर पुलिस से शिकायत की।
सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाने ले गई। रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुष्टि की है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह घटना अब सरकारी योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर नई बहस छेड़ सकती है। एक ओर सरकारी योजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में कथित व्यवधान और छात्राओं को प्रभावित करने के आरोपों ने मामले को संवेदनशील बना दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए हिरासत में लिए गए रवि भगत से पूछताछ भी कर रही है। जानकार सूत्र बताते हैं कि लगातार लैलूंगा विधान सभा में विकास कार्यों के नाम पर आरोप लगाने वाले मामले में अब गिरफ्तारी भी हो सकती है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गोंदिया स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान 24 ट्रेनों की जांच, 193 मामलों में 1,18,005 का राजस्व अर्जित,गोंदिया स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान, 193 मामलों में 1.18 लाख का राजस्व अर्जित

राज्य

शहर चुनें